जालंधर में हादसा: घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा; कई लोग झुलसे

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि सुबह वह सैर के लिए घर से निकलने वाले थे, तभी मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही मिनटों में आग पूरे घर में फैल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ।

Jalandhar Fire Breaks Out Due to Short Circuit in Home Temple Fan Smoke Spreads Several Suffer Burns

जालंधर के किशनपुरा इलाके में स्थित एक घर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर के मंदिर में चल रहे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिसे दूर-दूर तक देखा गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन इसी दौरान घर में रखा सिलिंडर फट गया, जिससे आग और भड़क गई। हादसे में आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे कई लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि सुबह वह सैर के लिए घर से निकलने वाले थे, तभी मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही मिनटों में आग पूरे घर में फैल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ।
वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि संकरी गलियों और नीचे लटकती बिजली की तारों के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई