नगर पंचायत और सफाई मजदूर कांग्रेस के बीच समझौता करीब दो दर्जन मांगों पर बनी सहमति मंगलवार से लौटेंगे काम पर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा नगर पंचायत सासनी और नगर पंचायत प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पड़ी बाइस प्रमुख मांगों को पूरा करने का निर्णय लिया गया है। इस सहमति के बाद कर्मचारी संगठन और प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है।
सोमवार को हुई वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के हस्ताक्षरों से जारी सहमति पत्र में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है। ठेका और नियमित सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। हर महीने सगठन के महासचिव अशोक चैहान और अध्यक्ष मनोज दिलेर को दिखाकर नियमित कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही नियमित कर्मचारियों को एक-एक कर बकाया वेतन दिया जाएगा। डीए एरियर का हिसाब-किताब तैयार कर सूची बनाई जाएगी। इसके अलावा, सातवें वेतन आयोग की द्वितीय किस्त के भुगतान के लिए भी हिसाब तैयार किया जा रहा है। नियमित कर्मचारियों का पीएफ खाता सेंट्रल बैंक में खोलने की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाएगी। पीएफ और महंगाई भत्ता दुकानों की नीलामी से प्राप्त धनराशि से एकत्रित किया जाएगा। सामूहिक बीमा का पुराना पैसा, जो जमा है, उसे लखनऊ से वापस मंगाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिन सफाई कर्मियों की द्वितीय किस्त एसीपी नहीं लगी है, उसे वरिष्ठता सूची के आधार पर तुरंत लगाया जाएगा। सभी सफाई कर्मचारियों को मौसम के अनुसार गर्म व सर्दी की वर्दी दी जाएगी। सफाई कार्य को सुगम बनाने के लिए एक नया वाहन बढ़ाया जाएगा और आवश्यकतानुसार सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। आरआर सेंटर में कर्मचारी संघ के बैठने की व्यवस्था की जाएगी और डीपीआर धनराशि मिलते ही शीघ्र भवन निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत सासनी के अंतर्गत निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए डलाव हेतु एसडीएम से जगह चिन्हित कराई जाए। ई-पोर्टल और संगठन हाउस टैक्स अनाउंसमेंट हेतु ई-पोर्टल संघ को दिखाया जाएगा। साथ ही, संगठन कार्यालय की सूची तैयार कर संघ के पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी ताकि वे डीपीआर स्वीकृति के बाद अपना कार्यालय तैयार कर सकें। सफाई कर्मचारियों के लिए रविवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक अवकाश रहेगा. सुबह की पाली में संपूर्ण सफाई कार्य पूरा होने और सीमा विस्तार होने के उपरांत, दोपहर तीन बजे बच्चा पार्क में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मचारी पचपन से अठावन वर्ष की आयु का हो चुका है और अस्वस्थता के कारण नगर से बाहर है, तो उसका हाउस टैक्स उपस्थिति का डिडक्शन वेतन कटौती नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा किया जाता है, तो उसे हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस समझौते की प्रति पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के महासचिव और अध्यक्ष के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वाष्र्णेय ने बताया की सफाई कर्मचारियों की बातों को मान लिया है, सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस आ गए है.

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई