प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, चुनाव टलने पर जनप्रतिनिधियों को ही प्रशासक बनाने की मांग

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय विस्तार को लेकर ग्राम प्रधानों में हलचल तेज हो गई है। सासनी विकास खंड के प्रधान संगठन ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने मांग की है कि यदि चुनाव समय पर नहीं कराए जाते हैं।
सोमवार को खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सौंपे गए पत्र में प्रधान संगठन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव के प्रधानों का समय बढ़ाया जा रहा है। आमतौर पर कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों या अधिकारियों को गांवों का प्रशासक नियुक्त कर दिया जाता है। प्रधान संगठन का तर्क है कि सरकारी अधिकारियों को प्रशासक बनाने से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर विपरीत असर पड़ता है और कार्य गति धीमी हो जाती है। संगठन की पहली मांग यह है कि पंचायत चुनाव पूरी तरह समय पर संपन्न कराए जाएं। यदि किसी कारणवश चुनाव समय पर कराना संभव नहीं हो पाता है, तो जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों (वर्तमान प्रधानों) को ही प्रशासक का कार्यभार सौंपा जाए। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने और इस पूरे प्रकरण से उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराने का अनुरोध किया है, ताकि गांवों का विकास कार्य बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चलता रहे। इस अवसर पर प्रधान संगठन विकास खंड सासनी के विभिन्न ग्राम प्रधानों और प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता जताई, जिनमें ग्राम प्रधान जिरौली बेबी चैधरी, जसराना गीता देवी, कन्हैया सिंह तोमर सिंघर, बनीसिंह विघेपुर, रजनीश कुमार सिंह तोमर, कालीचरन प्रधान सादलपुर, सोमेश कुमार सिंह सोलंकी सुसायत प्रधान , चंद्रपाल सिंह बघेल,विजय सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई