हरियाणा के झज्जर में एक सड़क हादसे में 63 साल की महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला बाइक पर सवार होकर अपने बेटे के साथ दवाई लेने रोहतक जा रही थी।

हरियाणा के झज्जर में बेरी-कबूलपुर मार्ग पर बलेनो कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। इस हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की पहचान गांव दुबलधन पत्नी चेतराम के तौर पर हुई है।
महिला की उम्र करीब 63 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र चेतराम अपनी माता केला को दवाई दिलवाने के लिए रोहतक जा रहा था। जब वह बेरी- कबूलपुर रोड पर माता भीमेश्वरी देवी स्कूल के पास पहुंचा तो आगे चल रही बलेनो कार से टक्कर हो गई। इसमें मां -बेटा सड़क पर जा गिरे, जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि अनिल घायल हो गया। अनिल को गंभीर चोटों के चलते उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।