लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, दो से अधिक घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Road Accident News: लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Eight people dies in Horrific Road Accident in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच मृतकों की शिनाख्त हो गई है।

सुबह आठ बजे हुआ हादसा
सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

पांच मृतकों की हुई पहचान 
बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में 12 लोग सवार थे। पांच मृतकों की शिनाख्त हो गई हैं। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

इन मृतकों की हुई शिनाख्त
1.जयवीर सिंह (25 वर्ष) पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच
2.पवन कुमार पुत्र संतोष निवाासी रामवचनपुरवा, जनपद बहराइच
3.सोहन (21 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी रामवचनपुरवा, जनपद बहराइच
4.अदनान (19 वर्ष) पुत्र वकील निवासी सिसैया थाना धौरहरा खीरी
5.राजेश गोयल (45 वर्ष) पुत्र मनीलाल गोयल निवासी ग्राम व थाना मिहीपुरवा जनपद, बहराइच

नानपारा जा रहे थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA