27 फरवरी 2024 को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सेक्टर-32 चंडीगढ़ में HPGCL Dry Fly Ash Fund नाम से खाता खोला गया था। इस खाते में 50 करोड़ रुपये जमा किए गए, जिनमें से कई लेन-देन फर्जी पाए गए।

उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित दिवान को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रुपये की सरकारी राशि को निजी संस्थाओं और शेल कंपनियों में स्थानांतरित किया।
दस्तावेजों के अनुसार, 27 फरवरी 2024 को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सेक्टर-32 चंडीगढ़ में HPGCL Dry Fly Ash Fund नाम से खाता खोला गया था। इस खाते में 50 करोड़ रुपये जमा किए गए, जिनमें से कई लेन-देन फर्जी पाए गए। जांच में सामने आया कि बैंक उस समय सरकार की सूचीबद्ध बैंक नहीं थी, फिर भी अमित दिवान ने नियमों की अनदेखी कर खाता खुलवाया।