मामूली विवाद में हत्या: घर से घूमने निकला शख्स, गली में बैठे आरोपियों ने घात लगाकर किया हमला; उतारा मौत के घाट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

रविवार रात 11 बजे के करीब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मेहंदी हसन रात को गली में घूमने निकला था इसी दौरान आरोपियों ने घात लगाकर उन पर पर हमला कर दिया।
A 42-year-old man was murdered over a minor dispute
हमीदा क्षेत्र के पुराना हमीदा स्थित गुजरान मोहल्ले में रविवार रात मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें 42 वर्षीय मेहंदी हसन की मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मेहंदी हसन का कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर बैठक में विवाद हुआ था। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद जब मेहंदी हसन गली में टहलने के लिए निकला, तभी आरोप है कि घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुर्बान अली के बेटे ओवैस, सोहिल, शकीर और उनके एक नौकर ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी केबी फार्मा एजेंसी में सप्लाई का काम करते हैं। घायल अवस्था में मेहंदी हसन को तुरंत जगाधरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान मेहंदी हसन की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई