दो दिन तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि व बारिश का अलर्ट, सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे पहुंचा पारा

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले दो दिनों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।

Punjab Weather Alert issued for hailstorms and rain accompanied by strong winds two days

पंजाब में तेज आंधी व बारिश से बीते कईं दिनों से पड़ रही तेज गरमी से राहत मिली। तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 38.1 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की गिरावट आई। यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले दो दिनों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।
मुख्य रूप से सुबह साढ़े आठ बजे तक अमृतसर में 2.2 एमएम, लुधियाना में 24.6 एमएम, मोहाली में 19.0 एमएम, रूपनगर में 1.5 एमएम, एसबीएस नगर में 2.1 एमएम, फिरोजपुर में 2.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, लुधियाना में 33.4 डिग्री, पटियाला का 34.6 डिग्री, पठानकोट का 32.6 डिग्री, बठिंडा का 37.5 डिग्री, फाजिल्का का 35.4 डिग्री, फिरोजपुर का 34.6 डिग्री, होशियारपुर का 31.5 डिग्री, रूपनगर का 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब में सबसे कम 18 डिग्री का न्यूनतम पारा लुधियाना, होशियारपुर व मोहाली का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री, पटियाला का 19.7 डिग्री, पठानकोट का 24.4 डिग्री, बठिंडा का 23.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 18.2 डिग्री, फरीदकोट का 24.9 डिग्री, फिरोजपुर का 19.9 डिग्री, रूपनगर का 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई