पानीपत में मिली स्कूटी के पास से पुलिस को एक लाइसेंसी रिवाल्वर और चार कारतूस मिला। साथ ही एक बैग भी मिला। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया है। स्कूटी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की गई है।\

थाना समालखा क्षेत्र के नामुंडा गांव के पास बुधवार सुबह एक स्कूटी बरामद की गई। तलाशी लेने पर स्कूटी के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर, चार कारतूस और एक बैग मिला है। बैग में 12 वीं क किताबें मिली है। सीआईए और समालखा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूटी स्टार्ट थी। स्कूटी के पास से ही पुलिस को एक लाइसेंसी रिवाल्वर और चार कारतूस मिला। साथ ही एक बैग भी मिला। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया है। स्कूटी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक घर से स्कूटी लेकर आया था। लेकिन, फिलहाल उसका कोई पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।