जालंधर के चीमा नगर में चोरी: साइकिल पर आया चोर, गैस सिलिंडर और नकदी लेकर हो गया फरार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पीड़ित महिला घटना के समय वह घर के अंदर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और बाहर रखा गैस सिलिंडर उठाकर ले गया।Thief Arrives on Bicycle in Jalandhar, Flees with Gas Cylinder

पीड़ित महिला के अनुसार, घटना के समय वह घर के अंदर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और बाहर रखा गैस सिलिंडर उठाकर ले गया। पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे सिलिंडर ले जाते देखा, लेकिन यह समझकर कि शायद वह महिला की जानकारी में ही ले जा रहा है, उसने कोई शक नहीं किया।

कुछ देर बाद जब महिला बाहर आई तो सिलिंडर गायब था। जांच करने पर पता चला कि दरवाजे के पास रखा उसका पर्स भी चोरी हो चुका है, जिसमें करीब 5 हजार रुपये नकद थे। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़िता ने थाना नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई