जलती कार में मिला व्यवसायी का कंकाल, शव की स्थिति ने खड़े किए पेंच, हत्या या आत्महत्या में उलझी जांच

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

कार में जिंदा जलने से व्यवसायी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्राइविंग सीट पर आराम की मुद्रा में मिला शव, खुला दरवाजा और बंद मोबाइल जैसे सुराग मामले को संदिग्ध बना रहे हैं, जिससे पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच में जुटी है।

सहारनपुर: जली कार में मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस, क्या है हत्या का  सच? - half-burnt body found in burnt car suspicion of murder and burning  the body - Navbharat

जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र के भांडू पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक मारुति-800 कार में अचानक आग लग गई, जिसमें झुलसने से 38 वर्षीय व्यवसायी भरत लूनिया की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं।

क्या है पूरा मामला
मृतक भरत लूनिया पुत्र हिंदूमल लूनिया, बाड़मेर के धोरीमन्ना निवासी थे और वर्तमान में जोधपुर के शोभावतों की ढाणी स्थित सीताराम नगर में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे वे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद से ही उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। करीब 11:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भांडू पेट्रोल पंप के पास एक कार धू-धू कर जल रही है।

ये भी पढ़ें: Jhalawar News: IPL पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; मोबाइल के जरिए चला रहे थे खाईवाली का नेटवर्क

दमकल की गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था। कार की ड्राइविंग सीट पर भरत का कंकाल मिला है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके भाई नरेश लूनिया को सौंप दिया है।

संदेह के घेरे में ‘आराम की मुद्रा’
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात शव की स्थिति रही। आमतौर पर आग लगने की स्थिति में व्यक्ति खुद को बचाने का प्रयास करता है और बाहर निकलने की कोशिश करता है लेकिन भरत का शव ड्राइविंग सीट पर बिल्कुल आराम की मुद्रा में पीछे की ओर लेटा हुआ मिला। जांच में यह भी सामने आया कि कार का एक दरवाजा खुला हुआ था। ड्राइविंग सीट पीछे की तरफ झुकी हुई थी, जैसे कोई व्यक्ति विश्राम कर रहा हो। इसके अलावा घर से निकलते ही फोन बंद होना भी संदिग्ध माना जा रहा है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई