आंधी-तूफान और बारिश: चंडीगढ़ में बदला मौसम, बादल छाए, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। वीरवार को दिनभर तेज धूप के बाद शुक्रवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Storm and rain alert for two days in Chandigarh weather changes

अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है और मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। मार्च में गर्मी, बारिश और आंधी-तूफान का यह सिलसिला अब अप्रैल में भी जारी रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में दो दिन (आज और कल) मौसम खराब रहेगा।

राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ बारिश का भी अलर्ट है। चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी के मौसम में अगले कुछ घंटे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि सुबह का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर में तेज गर्मी महसूस की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 अप्रैल को मौसम अधिक संवेदनशील रहने की संभावना है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की प्रबल आशंका जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, हालांकि यह राहत अस्थायी रहेगी। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई