हरियाणा में पंजाब कांग्रेस नेता की मौत: डिफेंडर को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक भी मरा; दिल्ली से लौट रहे थे

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के सोनीपत में एक ट्रक ने डिफेंडर कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान की मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया।
Senior Congress leader Khushbaaz Jatan dies in a road accident at Sonipat

सोनीपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उनके कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जखोली टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे में पंजाब पुलिस का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

कांग्रेस नेता दिल्ली से लौट रहे थे पंजाब 
खुशबाज जाटान दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। उनकी डिफेंडर कार का टायर पंचर हो जाने के कारण वे सड़क किनारे रुक गए थे और टायर बदलने के बाद पंचर लगवाने की तैयारी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी खड़ी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में खुशबाज जाटान और उनके ड्राइवर परमिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके गनमैन पंजाब पुलिस के सिपाही कर्णदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
 तलवंडी साबो सीट से लड़ चुके हैं चुनाव
खुशबाज जाटान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने वर्ष 2022 में बठिंडा की तलवंडी साबो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और पंजाब सरकार में चेयरमैन के पद पर भी सेवाएं दे चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया। कल दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ट्रक चालक फरार 
ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सोनीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई