Ambala: हाईवे किनारे खंडहर में मिला युवक का शव, नशे का था आदी; तीन बहनों का था इकलौता भाई

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

प्रिंस अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की इस तरह मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे स्थित यह खंडहर नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।
body of young man drug addict, was found in ruins along a highway in Ambala
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर के पास एक खंडहर मकान में बुधवार को 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नशे की लत का शिकार था। सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
6 महीने पहले मां ने किया था घर से बेदखल
मृतक की मां कमलेश देवी ने बिलखते हुए बताया कि प्रिंस नशे की दलदल में इस कदर धंस चुका था कि घर के हालात बिगड़ने लगे थे। बार-बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं सुधरा तो करीब छह माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया था। तब से वह बाहर ही रहता था।
परिवार का इकलौता चिराग था प्रिंस
प्रिंस अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की इस तरह मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे स्थित यह खंडहर नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है।
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई