Haryana: हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

Picture of admln

admln

SHARE:

डॉ. उमेश कालड़ा हिसार के जाने-माने चिकित्सक हैं, जिन्होंने डाबड़ा चौक पर सर्वोदय अस्पताल चलाया था। 2024 में उन्होंने सेक्टर-14 में 350 बेड वाला अत्याधुनिक सर्वेश अस्पताल (सर्वेश हेल्थ सिटी) स्थापित किया, जिसका उद्घाटन हरियाणा के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया था।

Haryana:हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर Gst व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री  अनिल विज कर चुके हैं दौरा - Gst And Income Tax Teams Raid Hisar's Super  Specialty Hospital, Minister

शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोसर्जन डॉ. उमेश कालड़ा के आवास तथा उनके संचालित/संबंधित दो अस्पतालों पर जीएसटी विभाग की टीम ने आज सुबह छापेमारी की। रोहतक से आई 8 अलग-अलग टीमों ने सुबह 6 बजे एक साथ सेक्टर-14 स्थित सर्वेश अस्पताल, डाबड़ा चौक स्थित सर्वोदय अस्पताल और सेक्टर-13 स्थित डॉ. उमेश कालड़ा के आवास पर रेड शुरू की।

 

सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन जीएसटी आयुक्त आईआरएस राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्लान किया गया था। टीमों को रोहतक में एकत्र किया गया और कॉमर्शियल नंबर वाली गाड़ियों में सुबह 5 बजे हिसार पहुंचाई गई। तीन टीम सर्वोदय अस्पताल, दो टीम सर्वेश अस्पताल और तीन टीम डॉ. उमेश कालड़ा के आवास पर तैनात की गईं। रेड से पहले टीम ने डॉ. कालड़ा की कोठी से करीब 50 मीटर पहले गाड़ियां रोक लीं और दबे पांव कार्रवाई शुरू की।

डॉ. उमेश कालड़ा हिसार के जाने-माने चिकित्सक हैं, जिन्होंने डाबड़ा चौक पर सर्वोदय अस्पताल चलाया था। 2024 में उन्होंने सेक्टर-14 में 350 बेड वाला अत्याधुनिक सर्वेश अस्पताल (सर्वेश हेल्थ सिटी) स्थापित किया, जिसका उद्घाटन हरियाणा के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया था। जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले डॉ. कालड़ा ने सर्वोदय अस्पताल को करीब 107 करोड़ रुपये में बेच दिया था। इसके बाद एनएच-9 पर हांसी के पास एक मॉल-रेस्टोरेंट खरीदने की भी चर्चाएं चल रही थीं।

रेड के दौरान टीमों ने दस्तावेजों, रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू की है। सूत्र बताते हैं कि यह जांच करोड़ों के संभावित लेन-देन, अस्पताल बिक्री सौदे और जीएसटी संबंधी अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक पुष्टि या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई