Bareilly News: सिंगर सुनिधि चौहान ने ‘इन्वर्शिया’ में मचाया धमाल, स्टार नाइट में बांधा समां, झूम उठे युवा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इन्वर्शिया (स्वरंग)’ की स्टार नाइट में बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के गानों पर युवा जमकर झूमे। उन्होंने अपने सुपरहिट गीत ‘क्रेजी किया रे’ से शुरुआत की तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।

Singer Sunidhi Chauhan rocked the 'Inversia' Star Night in Bareilly

बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के वार्षिक महोत्सव ‘इन्वर्शिया-2026 (स्वरंग)’ में मंगलवार को आयोजित स्टार नाइट में बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनका लाइव कॉन्सर्ट ऊर्जा, रोमांच और संगीत से भरपूर रहा। विद्यार्थियों और दर्शकों ने इसका जमकर आनंद लिया।

मंच पर आते ही सुनिधि का जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही उन्होंने अपने सुपरहिट गीत ‘क्रेजी किया रे’ से शुरुआत की, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। इसके बाद हल्का हल्का सुरूर है, झूम बराबर झूम बराबर झूम, सजना जी वारी-वारी जाऊं मैं, मेरा इश्क सूफियाना और अन्य लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

गानों पर झूमे छात्र-छात्राएं 
तेज बीट्स, दमदार आवाज और शानदार लाइटिंग इफेक्ट्स ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विद्यार्थियों ने सुनिधि का अभिवादन किया। हर ओर रोशनी की चमक नजर आ रही थी। छात्र-छात्राएं ताल से ताल मिलाते नजर आए और कई युवा उनके साथ गानों के बोल गुनगुनाते दिखे।

कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान ने युवाओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मंच पर प्रस्तुति देना उनके लिए विशेष अनुभव है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम ने विद्यार्थियों के साथ सेल्फी खिंचवाईं और इन्वर्शिया-2026 के समापन की घोषणा की।

परफॉर्मर ऑफ द डे बनीं अंजली व मानसी
इससे पहले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘संगम 3.0’ में अंजली एवं मानसी परफॉर्मर ऑफ द डे बनीं। इसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, हिप-हॉप डांस, समूह गायन व एकल गायन की प्रस्तुतियां दी गईं। रेट्रो गीत भी छाए रहे। एक विदेशी छात्र ने बॉलीवुड गीत गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। निर्णायक मंडल में लिपि नोगाई एवं मंजू बजाज शामिल रहे। समूह नृत्य में द रूल ब्रेकर्स ने फ्यूजन नृत्य के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। एकल प्रस्तुति में शौर्य, युगल गायन में कशिश एवं प्रियांश, एकल गायन में मौसम विजेता बने।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई