तरनतारन में मुठभेड़: सरपंच हरबिंदर हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी घायल, शादी समारोह में मारी थी गोली

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गांव जलोके (नजदीक गांव कोट बुद्धा) के हथाड़ इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

Encounter in Tarn Taran Two main accused in Sarpanch Harbinder murder case injured

आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि पिछले बुधवार को सिद्धू फार्म में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे सरपंच हरबरिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सघन अभियान शुरू किया था।

जानकारी के अनुसार, गांव जलोके (नजदीक गांव कोट बुद्धा) के हथाड़ इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके से दो पिस्तौल बरामद किए गए।

एक आरोपी जिला तरनतारन का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पड़ोसी जिले से संबंध रखता है। इस संबंध में थाना सदर पट्टी में नया मामला दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम और जिले के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई