गायक गीता जैलदार ने मांगी माफी: कपड़ों की दुकान में किया था हंगामा, पुलिस एक्शन के बाद हुआ गलती का अहसास

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गीता जैलदार ने अपने साथियों के साथ फगवाड़ा के बांसा वाला बाजार में स्थित कपड़ों की मशहूर दुकान ‘लाडी दी हट्टी’ में शनिवार को दुकान मालिक से धक्का मुक्की की थी तथा उसके कपड़े फाड़ दिए थे।

Singer Geeta Zaildar apologizes for causing ruckus at clothing store phagwara

फगवाड़ा में कपड़ों की दुकान ‘लाडी दी हट्टी’ में शनिवार को हंगामा करने वाले पंजाबी गायक गीता जैलदार को अपनी गलती का एहसास हो गया और पुलिस कार्रवाई के डर से उसने रविवार को दुकानदार से माफी मांग ली। उसके द्वारा माफी मांगने पर दुकानदार ने भी पुलिस में दी अपनी शिकायत वापस ले ली और यह विवाद थम गया।

गौरतलब है कि गीता जैलदार ने अपने साथियों के साथ फगवाड़ा के बांसा वाला बाजार में स्थित कपड़ों की मशहूर दुकान ‘लाडी दी हट्टी’ में शनिवार को दुकान मालिक से धक्का मुक्की की थी तथा उसके कपड़े फाड़ दिए थे। यह धक्का मुक्की महज 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर हुई थी। दरअसल गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उक्त दुकान से कपड़ा खरीदा था। कपड़े में कुछ खराबी होने की वजह से वह उसे वापस करने दुकान पर आया था तथा उसके साथ उसके 10 बाउंसर भी थे।

दुकान के मालिक निशांत बतरा के साथ कपड़े को वापस करने को लेकर शुरू हुई बातचीत बहस में बदल गई थी और बाद में गायक और उसके बाउंसरों ने निशांत और उनके पिता के साथ धक्का मुक्की की थी जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गीता जैलदार को फोन कर के थाने में हाजिर होने के लिए कहा था और पुलिस कार्रवाई के डर से गीता जैलदार ने दुकानदार से माफी मांगने में ही भलाई समझी और रविवार को दुकान में पहुंच कर माफी मांग ली।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई