आज से होने वाली ट्रेड डील पर वार्ता टली; टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार, पढ़ें सुर्खियां

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आज से होने वाली ट्रेड डील पर वार्ता टली; टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार, पढ़ें सुर्खियां

India-US Trade Deal:अमेरिकी टैरिफ से राहत,Farmers को लेकर विपक्ष ने क्यों  खड़े किए सवाल? |US Tariff #IndiaUStradedeal #Tarrif #PMModi #Trumptarrif  #America #ReducedTariff #India #breakingnews

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, क्योंकि नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक टाल दी गई है। वहीं टी20 विश्व कप में 12 मैचों बाद भारत को हार का सामना करना पड़ा और दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराकर सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी। उधर राज्यसभा चुनाव में शरद पवार को कांग्रेस का समर्थन मिलने से एमवीए में एकजुटता बढ़ी है। इसी बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है, इस सप्ताह पारा और चढ़ने के आसार हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर लगा ब्रेक!
भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर बातचीत फिलहाल टल गई है। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों की जो अहम बैठक 23 फरवरी से वॉशिंगटन में शुरू होने वाली थी, उसे अब आगे की तारीख के लिए टाल दिया गया है। इस बैठक में भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दर्पण जैन मुख्य वार्ताकार थे और भारतीय टीम तीन दिन तक अमेरिका में चर्चा करने वाली थी। इस बैठक का मकसद अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी दस्तावेज को अंतिम रूप देना था।

तेजस फाइटर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना (IAF) का एक तेजस हल्का लड़ाकू विमान 7 फरवरी को एक फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। प्रारंभिक आशंका ब्रेक फेल होने की जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विमान के एयरफ्रेम को गंभीर क्षति पहुंची, हालांकि पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि विमान प्रशिक्षण उड़ान पूरी कर बेस पर लौट रहा था। इस घटना पर अब तक वायुसेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

T20 World Cup: 12 मैचों के बाद हारा भारत, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
गत चैंपियन भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में भारत का विजयी अभियान रोका और उसके लिए सेमीफाइनल की राह कठिन कर दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही और टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 76 रनों से अपने नाम किया।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई