घटना से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आशु ने पारिवारिक विवाद और मानसिक दबाव का उल्लेख किया है। वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी समेत पांच व्यक्तियों के नाम लेते हुए आरोप लगाए हैं।

पत्नी के साथ चल रहे विवाद के चलते म्यूनिसिपल यूथ एंप्लॉय फेडरेशन के प्रधान आशु नाहर ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले जारी एक वीडियो में आशु ने अपनी पत्नी सहित पांच लोगों को आरोपी ठहराया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से स्वयं को गोली मारी। घटना से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आशु ने पारिवारिक विवाद और मानसिक दबाव का उल्लेख किया है। वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी समेत पांच व्यक्तियों के नाम लेते हुए आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि वीडियो की प्रमाणिकता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हथियार को कब्जे में लेकर कारतूस और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आत्महत्या के कारणों, वीडियो में लगाए गए आरोपों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की पड़ताल की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तैयारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।