यूपी में भाजपा नेता की हत्या!: ‘साजिश के तहत की गई पिता की हत्या’, दूल्हे के जीजा ने चलाई गोली; शादीमें भगदड़

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

यूपी में भाजपा नेता की हत्या!: ‘साजिश के तहत की गई पिता की हत्या’, दूल्हे के जीजा ने चलाई गोली; शादीमें भगदड़

यूपी में भाजपा नेता की हत्या!:'साजिश के तहत की गई पिता की हत्या', दूल्हे के जीजा  ने चलाई गोली; शादीमें भगदड़ - Bjp General Secretary Dies After Being Shot  During ...

सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के रामलीला भवन में हुई हर्ष फायरिंग में पिता की मौत को बेटे ने साजिश के हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान डांस करते हुए आरोपी द्वारा दो बार हवाई फायर की गई। गोली लगने से भाजपा के महामंत्री की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी।

बेटे हर्षित रोहिला ने कोतवाली मंडी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि नवीन उपाध्याय पिता के परिचित है। बेटे ने आरोपी रोहित उपाध्याय पर जान बूझकर और साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके पिता गार्डों की नौकरी लगवाने का काम करते थे और वर्तमान में मानकमऊ मंडल में भाजपा के महामंत्री पद पर कार्यरत थे। शादी समारोह में बराती और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। 

इसी दौरान रोहित उपाध्याय ने हर्ष फायरिंग की। चर्चा है कि दो बार हवाई फायर भी हुए, जिसका डीजे की तेज के चलते पता नहीं चला। तीसरी गोली शिवचरण के सीने में लगी, जिससे उनकी मौत हुई। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब हवाई फायरिंग हो रही थी तो शिवचरण के सीने में गोली कैसे लगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

मूलरूप से चंदनपुर के रहने वाले थे शिवचरण
शिवचरण रोहिला मूलरूप से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चंदनपुर के रहने वाले थे। वह पिछले करीब 20 साल से थाना सदर बाजार क्षेत्र में नवादा रोड पर कमल विहार जाली वाली फैक्टरी में किराये पर रह रहे थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। चंदनपुर गांव में महापौर डॉ. अजय कुमार और पूर्व महापौर संजीव वालिया पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से भाजपा महामंत्री की मौत
सहारनपुर की कोतवाली मंडी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में मानकमऊ मंडल के भाजपा महामंत्री शिवचरण रोहिला (50) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपी दूल्हे का जीजा है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र में नवादा रोड पर कमल विहार जाली वाली फैक्टरी निवासी शिवचरण रोहिला बृहस्पतिवार रात कोतवाली मंडी क्षेत्र के रहने वाले नवीन उपाध्याय के बेटे की शादी में शामिल हुए थे। शादी समारोह गोशाला रोड स्थित रामलीला भवन में चल रहा था।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई