Rajasthan News: ट्रेन में इस बात को लेकर यात्री ने की शिकायत भड़क उठा टीआई, पैसेंजर के साथ क्यों की अभद्रता?

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

Jaipur Tanker Blast:बिना परमिट दौड़ रही थी टैंकर ब्लास्ट की शिकार बस,  उदयपुर आरटीओ की लापरवाही आई सामने - Jaipur Tanker Blast Bus Involved In  Jaipur Accident Was Running Without Permit ...

कोटा रेल मंडल से होकर गुजर रही दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हंगामा हो गया, जब यात्रियों ने कोच में फैली गंदगी को लेकर ट्रेन में मौजूद टिकट जांच कर्मचारी (टीटी) से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सुनते ही टीटी भड़क गया और एक यात्री के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। जब अन्य यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो टीटी ने उनके साथ भी बदसलूकी की और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। यह घटना कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उस समय हुई, जब दुरंतो एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री कोच में सफाई नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं, जबकि टीटी आक्रोशित होकर यात्रियों से बहस और बदसलूकी करता नजर आ रहा है। यात्रियों का कहना है कि कोच में काफी गंदगी थी, जिससे सभी यात्री परेशान थे। जब ट्रेन कोटा स्टेशन पहुंची तो उन्होंने टीटी को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। वीडियो बनाए जाने पर टीटी ने आपत्ति जताते हुए अभद्र व्यवहार किया।

इधर, मामले को लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि दुरंतो एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी और ट्रेन में दिल्ली मंडल का स्टाफ तैनात था। कोटा रेल मंडल में यात्रियों द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित टीटी मुकेश कुमार की ओर से दिल्ली कंट्रोल रूम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।
सौरभ जैन के अनुसार जांच में यह सामने आया है कि गार्ड के डिब्बे के पीछे एक अतिरिक्त कोच लगा हुआ

था, जो अन्य कोचों से जुड़ा नहीं था। इसी कारण ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ उस कोच तक नहीं पहुंच सका। हालांकि, ट्रेन के कोटा से रवाना होने के बाद चलती ट्रेन में सफाई करा दी गई थी। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे प्रशासन मामले की समीक्षा कर रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई