सवाई माधोपुर में मौसम का कहर: ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ी, सरसों-गेहूं चौपट; तापमान में आई भारी गिरावट

Picture of SHAREEN NEWSINDIA

SHAREEN NEWSINDIA

SHARE:

Weather News: सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं। 15–20 मिनट चली ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। इधर किसान भारी नुकसान से चिंतित हैं।

hailstorm damaged Farmers crops in Madhya Pradesh | ​Hail Damage Crop:  राजस्थान ही नहीं, इन राज्यों में भी ओलावृष्टि ने फसलें कर दी तबाह, किसानों  को लाखों का नुकसान​

सवाई माधोपुर जिले में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली। देर शाम से शुरू हुआ मौसम का यह बदला मिजाज रात होते-होते कहर बन गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और जमकर गिरी ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

जिले के खंडार क्षेत्र के बहरावंडा, टोरडा, फलौदी, छाण, बाढ़पुर, कुस्तला सहित दर्जनों गांवों में करीब 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गईं।
ओलावृष्टि से खंडार क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जहां एक ओर फसलें तबाह हो गईं, वहीं दूसरी ओर अचानक बढ़ी ठंड ने जनजीवन भी प्रभावित कर दिया। बारिश और ओलावृष्टि के साथ चल रही सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ओले गिरने से एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर साफ नजर आने लगा है। महज कुछ ही मिनटों की ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल खराब होने से किसान बेहद चिंतित और मायूस दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है, ऐसे में किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है।

 

 

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।