प्राइमरी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10 से 3.20 बजे तक निर्धारित किया गया है।

पंजाब के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। अब प्राइमरी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10 से 3.20 बजे तक निर्धारित किया गया है। ये आदेश 16 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू होंगे।