Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, मिजोरम के रह चुके हैं राज्यपाल

Picture of SADAF NEWSINDIA

SADAF NEWSINDIA

SHARE:

Swaraj Kaushal Pass Away: नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है।

Bansuri Swaraj father former Governor Swaraj Kaushal passes away

विस्तार

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

हिमाचल के सोलन में 12 जुलाई 1952 को उनका जन्म हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

मालवीय नगर से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने एक्स पर स्वराज कौशल के निधन पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल के अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने ईमानदारी, समझदारी और बेमिसाल लगन से देश की सेवा की। बांसुरी और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

SADAF NEWSINDIA
Author: SADAF NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई