Bhopal News: पुलिस आयुक्त ने तीन थानों का किया औचक निरीक्षण, सख्त चेकिंग के दिए निर्देश

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

भोपाल में हाल ही में हुए गंभीर अपराधों के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को परखने और रात की पेट्रोलिंग को मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र स्वयं देर रात सड़कों पर उतरे। उन्होंने टीटी नगर, हबीबगंज और शाहपुरा थानों का औचक निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों की रात्रि ड्यूटी और गश्त व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया।Police officers conducted surprise inspection of police stations and gave  instructions to perform duty diligently | पुलिस अधिकारियों ने किया थानों का औचक  निरीक्षण, मुस्तैदी से ड्यूटी करने के ...

निरीक्षण के दौरान सीपी रोशनपुरा चौराहे पर तैनात टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव दोहरे से मिले और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अन्य प्रमुख चेकिंग प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस टीमों को भी अचानक जांचा। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात के समय चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी साफ दिखनी चाहिए, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत एक्शन लिया जाए और पेट्रोलिंग में कोई ढिलाई न रहे।

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे को भी चैकिंग और गश्त को और सख्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि हाल ही में दर्ज हुई अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

सक्रिय और निगरानी बदमाशों पर कड़ा एक्शन

सीपी के निर्देश के बाद राजधानी में सक्रिय गुंडे और निगरानी बदमाशों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीटी नगर संभाग के थानों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। टीटी नगर, कमला नगर और रातीबड़ थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों को थानों में बुलाकर पूछताछ की गई और उनके डोजियर भरवाए गए, ताकि उन पर आगे और कड़ी नजर रखी जा सके।

टीटी नगर थाना क्षेत्र

  • 15 सक्रिय गुंडों और 3 निगरानी बदमाशों की जांच

  • 3 पर धारा 170, 29 पर धारा 126-135, और 8 पर धारा 129 के तहत कार्रवाई

कमला नगर थाना क्षेत्र

  • 10 सक्रिय और 3 निगरानी बदमाशों की जांच

  • 9 पर बाउंड ओवर, 2 पर धारा 129 की कार्रवाई

रातीबड़ थाना क्षेत्र

  • 15 सक्रिय और 4 निगरानी बदमाशों की जांच

  • 8 पर धारा 126-135 और 4 पर धारा 129 की कार्रवाई

राजधानी में अपराधियों के डोजियर लगातार तैयार किए जा रहे हैं ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और भविष्य में अपराधों को रोका जा सके। पुलिस की यह सख्ती शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखी जा रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई