पंजाब में AAP नेता के घर पर फायरिंग: आधी रात थर्रा उठा फगवाड़ा… 16 राउंड गोलियां दागीं, पांच करोड़ मांगे

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात बदमाशों ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू के घर को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां बरसा दीं। दरवेश पिंड गांव में घटित इस वारदात ने पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।पंजाब पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी:हाथ में लगी थी हथकड़ी... मुलाजिम को  धक्का देकर फरार, विभाग में मचा हड़कंप - Accused Escapes From Police Custody  In Ludhiana Court ...

सूत्रों के मुताबिक हमलावर आधी रात लगभग 1 बजे दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और बिना किसी रोक-टोक के घर पर 15 से अधिक राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।

धमकी भरी चिट्ठी में मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती

जांच के दौरान पुलिस को घर के पास चार कागज के टुकड़े मिले, जिन पर “राजा काला गैंग” का नाम और 5 करोड़ रुपये की मांग लिखी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक सवार हमलावर लगातार गोलियां चलाते और बीच-बीच में मैगजीन बदलते नजर आ रहे हैं। पुलिस इस फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

“लोकतंत्र पर हमला” – दलजीत राजू ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

दलजीत राजू ने इस घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह हरकत सरकार द्वारा चलाई जा रही नशे के खिलाफ ‘युद्ध अभियान’ से डरकर बदमाशों द्वारा की गई है।
राजू वर्तमान में पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के जिला कोऑर्डिनेटर हैं, जिसके कारण पुलिस हमले को गैंगस्टरों की धमकी से जोड़कर देख रही है।

फगवाड़ा की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं राजू

दलजीत राजू पहले कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और फगवाड़ा देहाती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान तथा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के अत्यंत करीबी माने जाते हैं।
91 गांवों में उनकी मजबूत पकड़ होने के कारण यह हमला राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कई टीमें जांच में जुटीं

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी फगवाड़ा ने कई विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है और जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि हमला पूरी योजना के तहत किया गया था।

एसएचओ सदर ने बताया कि फायरिंग के दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियां घर की दीवारों और गेट में धँस गईं, जिससे यह स्पष्ट है कि हमलावर हत्या की नीयत से आए थे।

घटना के बाद आप नेताओं का जमावड़ा

वारदात की जानकारी मिलते ही कई वरिष्ठ आप नेता जैसे

  • बलतेज पन्नू (जनरल सेक्रेटरी व स्टेट मीडिया इंचार्ज),

  • नयन छाबड़ा (वाइस प्रेसिडेंट, यूथ डेवलपमेंट बोर्ड),

  • हरनूर सिंह हरजीमान (हल्का इंचार्ज व प्रवक्ता)

तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। नेताओं ने इसे राज्य में नशे के नेटवर्क पर चल रही कड़ाई का परिणाम बताया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई