Weather Update: माइनस में पहुंचा पारा, देश के इस हिस्से में सब कुछ जम गया

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

Weather Forecast Reports Himachal snowfall rain minus temperature cold wave  in delhi ncr up bihar IMD alert | देश के किन शहरों में माइनस में पहुंच गया  पारा? सबसे ठंडा शहर कौन

कश्मीर में ठंड और बढ़ गई और श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। तस्वीरें ऐसी दिख रही हैं मानों सब कुछ शीशे का हो गया है। जो तस्वीरें सामने आईं हैं उसमें दिख रहा है कि पेड़-पौधे सबकुछ बर्फ से ढक गए है। फिलहाल श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे ठंडा दिन था। पेड़ों पर बर्फ जम गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में और गिरावट आ सकती है। आपको तो ये पता ही होगा कि 21 दिसंबर से ‘चिले कलां’ की शुरुआत होगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई