Gold Silver Price: फेड की संभावित दर कटौती की उम्मीदों से सर्राफा बाजार गुलजार, जानें सोने-चांदी का भाव|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत मंगलवार को 1,458 रुपये की तेजी के साथ 1,25,312 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। आइए जानते हैं चांदी का भाव।

Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,458 रुपये की तेजी के साथ 1,25,312 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है।

एमसीएक्स पर बढ़े सोने के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा भाव 1,458 रुपये या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 1,25,312 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जिसमें 8,599 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

एमसीएक्स पर चांदी की हाल

चांदी वायदा में भी खरीदारी देखी गई। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 2,583 रुपये या 1.67 प्रतिशत बढ़कर 1,57,065 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया जिसमें 9,492 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक बाजारों में बढ़े सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 47.8 डॉलर या 1.17 प्रतिशत बढ़कर 4,142 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो लगातार तीसरे दिन की बढ़त को दर्शाता है। इस बीच, विदेशी कारोबार में दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 1.94 प्रतिशत बढ़कर 51.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अगले महीने ब्याज दरों की कटौती की उम्मीदें बढ़ी

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें मंगलवार को बढ़कर 4,140 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गईं। यह पिछले सत्र की बढ़त को दर्शाती हैं, क्योंकि फेड के नरम रुख के संकेतों के बाद अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारी अब दिसंबर में 25 आधार अंकों की कटौती की 81 प्रतिशत संभावना बता रहे हैं, जो एक सप्ताह पहले के 40 प्रतिशत से काफी अधिक है।

संभावित रूस-यूक्रेन शांति समझौता सुरक्षित निवेश में बढ़त को कर रहा सीमित

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि डॉलर सूचकांक स्थिर है और 100 अंक से ऊपर चल रहा है, जबकि संभावित रूस-यूक्रेन शांति समझौते को लेकर आशावाद सोने और चांदी में बढ़त को सीमित कर रहा है।

निवेशकों को है अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार

रिलायंस सिक्योरिटीज के त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक सर्राफा कीमतों पर आगे की दिशा जानने के लिए प्रमुख अमेरिकी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर के खुदरा बिक्री और उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) के आंकड़े, जो आज बाद में जारी होंगे, साथ ही बुधवार को साप्ताहिक बेरोजगारी दावों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत और फेड की मौद्रिक नीति के संभावित रुख के बारे में और संकेत मिलेंगे।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई