Una: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया बड़ा कदम

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

विवेक शर्मा (विक्कू) (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी)): निर्वाचन  क्षेत्र- कुटलैहड़: 01-06-2024 को उपचुनाव (यूएनए) - उम्मीदवार की शपथ पत्र  जानकारी:

कुटलैहड़ क्षेत्र में कृषि आधारित विकास को नई गति देते हुए स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय बंगाणा के सौजन्य से वाटरशेड परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों को अत्याधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए तथा ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने 100 किसान औजार किट किसानों को वितरित कीं। इन किटों में कटिंग कैंची, कसी, फावड़ा सहित अन्य उपयोगी कृषि उपकरण शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार इन किटों पर लगभग 4 लाख रुपये की लागत आई है। किसानों ने कहा कि इन औजारों के मिलने से उनकी मेहनत कम होगी तथा खेती का काम अधिक सुविधाजनक और वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकेगा। इसी दौरान विधायक विवेक शर्मा ने वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत तैयार किए गए लगभग 40 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें ग्राम पंचायत थानाकलां, दोबड़, डीहर सहित कई क्षेत्रों में किए गए संरचनात्मक एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के शुरू होने से जहां जल प्रबंधन में सुधार होगा, वहीं क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बेहतर होने से किसानों की पैदावार में भी वृद्धि की संभावना है। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ में किसानों की आर्थिकी मजबूत करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

सबसे ज्यादा पड़ गई