Shahjahanpur News: एक किलो से ज्यादा अफीम समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

शाहजहांपुर जनपद में मीरानपुर कटरा और बंडा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 1 किलो 12 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। meanwhile, पुलिस एक और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।UP: शाहजहांपुर में पकड़ी गई 3 करोड़ की अफीम, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में  की जाती थी तस्करी - UP Opium worth 3 crores caught Shahjahanpur smuggled  Delhi Haryana Punjab lcla - AajTak

संदिग्ध हालत में युवक पकड़ा गया

मीरानपुर कटरा में सोमवार शाम करीब छह बजे प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ लखनऊ–दिल्ली हाईवे स्थित हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था।

पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी के दौरान उसके पास से 512 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान बीसलपुर (पीलीभीत) के सायर गांव निवासी सैफ मियां के रूप में हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj