Planet News India

Latest News in Hindi

लालू के कुनबे में कितनी दौलत?: तेजस्वी से चार गुना अमीर हैं रोहिणी, तेज प्रताप संपत्ति के मामले में सबसे पीछे|

लालू के कुनबे में कितनी दौलत?: तेजस्वी से चार गुना अमीर हैं रोहिणी, तेज प्रताप संपत्ति के मामले में सबसे पीछे|
लालू के कुनबे में कितनी दौलत?: तेजस्वी से चार गुना अमीर हैं रोहिणी, तेज प्रताप संपत्ति के मामले में सबसे पीछे|

बिहार चुनाव के नतीजों में राजद को बड़ी हार का समना करना पड़ा। राजनीति में राजद के बुरे दिन के साथ साथ लालू के परिवार में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले तेजप्रताप यादव पार्टी और परिवार से अलग हो गए।

लालू के कुनबे में कितनी दौलत?: तेजस्वी से चार गुना अमीर हैं रोहिणी, तेज प्रताप संपत्ति के मामले में सबसे पीछे|

विस्तार

बिहार चुनाव के नतीजों में राजद को बड़ी हार का समना करना पड़ा। पार्टी की राजद के बाद लालू यादव के परिवार की कलह भी खुलकर सामने आ गई। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार पर आरोप लगाते हुए एक पोस्ट किया। रोहिणी ने लिखा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं। रोहिणी ने अपने पोस्ट में कहा कि उनके ऊपर आरोप लगाया गया कि उन्होंने  करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब अपनी किडनी पिता को दी।

लालू के कुनबे में मची इस सियासी रार में राजनीति और रिश्तों के साथ संपत्ति तक की बात हो रही है। लालू के नौ बच्चों में किसके पास कितनी संपत्ति है? खुद लालू और राबड़ी कितनी संपत्ति के मालिक हैं? परिवार से बेदखल किए गए तेज प्रताप संपत्ति के मामले में अपने भाई और बहनों के मुकाबले कहां हैं? तेजस्वी और रोहिणी के पास कितनी संपत्ति है? आइये जानते हैं..

सबसे पहले बात पूरे विवाद का केंद्र बने तेजस्वी की कुल संपत्ति की 

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दो बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे। वह इस बार बिहार विधानसभा में राघोपुर से एक बार फिर जीते हैं। चुनाव आयोग को बताई गई जानकारी के अनुसार तेजस्वी के पास कुल नौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें  7,12,87,812 रुपये की चल संपत्ति और 1,88,50,000 रुपये की अचल संपत्ति है।

तेज प्रताप यादव की संपत्ति छोटे भाई की एक तिहाई से भी नहीं

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2025 के बिहार चुनाव में परिवार और पार्टी से अलग होने के बाद उन्होंने खुद का दल जनशक्ति जनता दल बनाया। इसी पार्टी के टिकट पर महुआ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। तेज प्रताप ने अपने चुनावी हलफनामे में जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 2,88,13,543 रुपये की है।  इसमें 91,65,628 रुपये की चल और 1,96,47,914 रुपये की अचल संपत्ति है|

पाटलीपुत्र की सांसद मीसा भाइयों से ज्यादा अमीर

लालू और राबड़ी देवी के बच्चों में सबसे बड़ी मीसा भारती हैं। मीसा की शादी 1999 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुई है। शैलेश अब खुद की कंपनी चलाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मीसा पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से जीतीं थीं। इससे पहले वो पार्टी की राज्यसभा सांसद भी रहीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे में मीसा ने अपनी कुल संपत्ति 10,26,19,562 रुपये बताई है।  इसमें 6,38,99,562 रुपये की चल और 3,87,20,000 रुपये की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में  1,79,00,000 की अचल और 1,46,48,026 की चल संपत्ति खुद मीसा के नाम पर है। बाकी संपत्ति उनके पति और बच्चों के नाम पर है।

तेजस्वी से चार गुना संपत्ति रोहिणी के पास

रोहिणी आचार्य लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं। रोहिणी को 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण से चुनाव लड़ाया गया था, हालांकि वे यहां से हार गई थीं। रोहिणी आचार्य 2022 में अपने पिता लालू यादव को किडनी देकर चर्चा में आई थीं। रोहिणी की शादी 2002 में राव समरेश सिंह के साथ हुई है। समरेश कंप्यूटर इंजीनियर हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार रोहिणी के पास कुल 36,62,40,901 संपत्ति है।  रोहिणी के पास 10,85,90,718 रुपये की चल और 25,76,50,000 रुपये की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में 12,82,50,000 रुपये की अचल और 5,08,21,352 रुपये की चल संपत्ति खुद रोहिणी के नाम पर है। बाकी संपत्ति उनके पति और बच्चों के नाम पर है।

राजलक्ष्मी यादव के पति सपा विधायक

लालू यादव-राबड़ी की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव हैं। राजलक्ष्मी की शादी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है। तेज प्रताप भी सक्रिय राजनीति में हैं। सांसद रह चुके तेज प्रताप इस वक्त मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधायक हैं। राजलक्ष्मी यादव ने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन उनके पति ने 2024 के विधानसभा उपचुनाव में करहल सीट से जीत हासिल की थी। यह सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सासंद बनने के बाद छोड़ी थी। तब चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे के अनुसार तेजप्रताप के पास कुल 12,67,72,000 रुपये की संपत्ति है। इसमें   6,22,87,000 की चल संपत्ति और 6,44,85,000 की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में 1,15,15,000 की चल और 75,00,000 रुपये की अचल संपत्ति लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी के नाम पर है। बाकी संपत्ति तेजप्रताप के नाम पर है।

अनुष्का यादव हैं पूर्व विधायक की पत्नी 

लालू-राबड़ी की छठवीं बेटी धन्नु उर्फ अनुष्का यादव हैं। अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव के साथ हुई है। चिरंजीव का परिवार अभी भी हरियाणा में सक्रिय राजनीति में है। 2019 में रेवाड़ी सीट से जीते थे। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी चिरंजीव रेवाड़ी सीट से लड़े, हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 के विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 29,07,01,990 रुपये की संपत्ति है। इसमें 3,15,59,750 चल और 25,91,42,238 रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें 1,14,91,250 रुपये की अचल और  32,92,466 रुपये की चल संपत्ति अनुष्का के नाम पर है। बाकी संपत्ति उनके पति चिरंजीवी और उनके बच्चों के नाम पर है। अनुष्का के नाम पर पटना के दानापुर में 1,14,91,250 रुपये का एक प्लॉट है।

लालू की सबसे अमीर बेटी हैं रागिनी यादव

लालू-राबड़ी की चौथी बेटी रागिनी यादव हैं। रागिनी की शादी 2012 में समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई है। राहुल ने 2017 और 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ा है। हालांकि दोनों बार उन्हें सिकंदराबाद सीट से हार का सामना करना पड़ा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक राहुल के पास कुल 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 1,55,02,500 रुपये की चल और 99,08,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में 1,20,00,000 रुपये की अचल और 48,30,500 रुपये की चल संपत्ति रागिनी के नाम पर है। बाकी संपत्ति उनके पति राहुल के नाम पर है। अपने चुनावी हलफनामे में राहुल ने बताया है कि उनकी पत्नी रागिनी के नाम पर बिहार के पटना और फुलवारी शरीफ में खेती की जमीने हैं।

राबड़ी के नाम पर लालू यादव से ज्यादा संपत्ति

लालू यादव ने 2009  में अपनी संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग को दिया था। उस समय उनके पास तीन करोड़ के आसपास संपत्ति थी। उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने 2024 एमएलसी बनने के दौरान चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। इसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 20 करोड़ से ज्यादा बताई। राबड़ी के द्वारा दी गई जानकारी में राबड़ी के पास लालू यादव से कई गुना ज्यादा संपत्ति है। लालू के नामपर करीब ढाई करोड़ की संपत्ति है। वहीं, राबड़ी के नाम पर करीब 18 करोड़ रुपये की संपत्ति है। लालू राबड़ी की दो बेटियों हेमा और चंदा सियासत में सक्रिय नहीं हैं। दोनों के पतियों ने भी चुनावी सियासत में किस्मत नहीं आजमाई है, इस वजह से उनके हलफनामे मौजूद नहीं हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *