Himachal Weather: 28 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम, शिमला में भी बढ़ी ठंड, इतने दिन साफ रहेगा माैसम

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

राज्य के 28 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

Himachal Weather: Minimum temperature below 10 degrees Celsius at 28 locations, cold in Shimla, know forecast

हिमाचल प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक शुष्क माैसम बना रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के 28 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज हुआ है। शिमला में भी रात का पारा काफी गिर गया है। सोमवार को शिमला में न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को यह 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। आज शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली हुई है।

इतने दिन साफ रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 24 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर, हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने वाली 435 किलोमीटर मनाली-लेह सड़क 20 नवंबर से आधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए बंद कर दी जाएगी। सीमा सड़क संगठन की 70 आरसीसी ने भारी बर्फबारी की आशंका और सड़क पर ब्लैक आइसिंग जैसी खतरनाक परिस्थितियों को देखते हुए लाहौल-स्पीति और कुल्लू प्रशासन को इस संबंध में पत्र भेजा है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
राज्य में आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम है। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 6.0, भुंतर 4.5, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.0, ऊना 9.0, केलांग -0.2, पालमपुर 6.5, सोलन 5.6, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.7,मंडी 7.8, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 6.9, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी -5.1, नारकंडा 6.8, भरमाैर 8.4, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 2.0, बरठीं 7.3, समदो 1.9, कसाैली 9.9, सराहन 5.2, देहरा गोपीपुर 9.0 व बजाैरा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान
उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, हमीरपुर में 25.4, हमीरपुर में 25.2, नाहन में 25.0, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 23.7, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 20.2, मनाली में 19.2 और केलांग में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई