UP: बिहार चुनाव के लिए ले जाई जा रही 25 लाख की 387 पेटी बीयर-शराब अलीगढ़ में पकड़ी, कैंटर चालक भागा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पुलिस को चैकिंग करते हुए देख कर गा़ड़ी चालक वहां से कुछ दूरी पहले जीटी रोड पर गाड़ी खड़ी करके नुमाइश मैदान की तरफ भाग गया। पुलिस ने चालक का पीछा किया, परन्तु चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया ।

387 cases of beer and liquor transported for Bihar elections seized in Aligarh

दिल्ली से बिहार केंटर से ले जाई जा रही 387 पेटी अवैध बीयर और शराब अलीगढ़ में पकड़ी गई है। मौका देखकर कैंटर चालक मौका देखकर भाग गया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई अवैध शराब और बीयर विधान सभा चुनाव के लिए ले जाई जा रही थी। बीयर व शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।

अलीगढ़ की बन्नादेवी पुलिस एवं क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग नगर व देहात की टीम ने गैर प्रान्त से बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी के लिए परिवहन की जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर की 387 पेटी, जिसकी कीमत अनुमानित  25 लाख रूपये मय डीसीएम कैंटर नंबर एचआर 38 एएच 8918 पकड़ी है।

24 अक्तूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर दिल्ली की तरफ से आकर अलीगढ़ में जेल पुल होते हुए बिहार चुनाव के लिए जा रहा है, जिसमें अवैध शराब लदी हुई है । सूचना पर पुलिस ने कोल तहसील तिराहे पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। सूतमील चौराहा की तरफ से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस को चैकिंग करते हुए देख कर गा़ड़ी चालक वहां से कुछ दूरी पहले जीटी रोड पर गाड़ी खड़ी करके नुमाइश मैदान की तरफ भाग गया। पुलिस ने चालक का पीछा किया, परन्तु चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । पुलिस को कैंटर के अन्दर गत्ते में पैक अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब व बीयर की 387 पेटी गैर प्रान्त की बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।  मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामद  

  • रॉयल चैलेंज हरियाणा मार्का की 98 पेटी (कुल 4704 क्वार्टर)
  • किंगफिशर बीयर पंजाब मार्का की 80 पेटी (कुल 1920 बीयर कैन)
  • ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विस्ट व्हिस्की चंडीगढ़ मार्का की 19 पेटी (कुल 228 बोतल) व 86 पेटी हाफ (कुल 2064 हाफ बोतल)
  • एमसी डॉवेल्स नंबर 1 ओरिजिनल हरियाणा मार्का की 95 पेटी (कुल 4560 क्वार्टर)
  • बैलेंटाइन्स स्कॉच व्हिस्की की 05 पेटी (कुल 60 बोतल)
  • जॉनी वॉकर रेड लेबल ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की की चार पेटी (कुल 48 बोतल)
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914