
बुधवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की दिवंगत पत्नी मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। दरअसल किसी ने मीनाताई की प्रतिमा पर रंग फेंक दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सुबह करीब 6.30 बजे एक राहगीर ने प्रतिमा पर लाल रंग देखा। इसकी जानकारी मिलने के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और परिसर की सफाई शुरू कर दी।