Haryana: बिना बताए डॉक्टर ने निकाल दी महिला की दोनों किडनियां, वेंटिलेटर पर हुई मौत, आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

बहालगढ़ रोड स्थित ट्यूलिप अस्पताल में इलाज करा रही एक महिला की ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सक ने बिना बताए महिला की दूसरी किडनी भी निकाल दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।Sonipat private hospital Female patient Doctor kidney police case, Haryana News. | पथरी का इलाज कराने गईं, डॉक्टर ने दोनों किडनियां निकाली: खुलासा हुआ तो डॉक्टर बोला- गलती हो गई ...

क्या है मामला

राजेंद्र नगर निवासी आनंद ने बताया कि उनकी पत्नी वीणा का करीब 20 महीने से ट्यूलिप अस्पताल में इलाज चल रहा था। वीणा की एक किडनी में पथरी थी और संक्रमण बढ़ने पर डॉक्टर ने उसे निकालने की सलाह दी। परिवार ने सहमति दी और 1 मई 2024 को ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के दौरान हुई बड़ी गलती

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के समय चिकित्सक डॉ. गौरव रंधावा ने बिना बताए वीणा की दूसरी किडनी भी निकाल दी। इसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई और उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। लंबे समय तक लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद सोमवार को वीणा की मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाई। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर गौरव रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अस्पताल प्रशासन का बयान

इस मामले में जब अस्पताल की निदेशक डॉ. अनुपमा सेठी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डॉ. गौरव रंधावा अब ट्यूलिप अस्पताल में कार्यरत नहीं हैं।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई