UP: पत्नी के जीजा के घर से लौटा युवक…घर से बिना कुछ बताए गए, फिर फंदे पर लटकी मिली लाश

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के फतेहगढ़ी निवासी मोहन उर्फ लालू (28 वर्ष) का शव रविवार शाम संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। वह दो दिन पहले घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

Karnataka: Techie dies by suicide in Bengaluru by inhaling helium gas -  Bangalore News | India Today

जानकारी के मुताबिक, मोहन गांव-गांव घूमकर दाल और चावल बेचने का काम करता था। 11 सितंबर को वह पत्नी और बच्चों के साथ अपने साडू (पत्नी के जीजा) के सोफीपुर स्थित घर गया था। रात में बच्चों को लेकर वह घर लौटा और परिवार के साथ सोया। लेकिन 12 सितंबर की सुबह वह अचानक घर से निकल गया। हैरानी की बात यह रही कि उसने मोबाइल और बाइक घर पर ही छोड़ दी थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रविवार शाम थाना उत्तर क्षेत्र के बेंदी की पुलिया के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के दो छोटे बेटे हैं। परिवार का कहना है कि मोहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजुल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई