Prayagraj : ससुराल गया परिवार तो चोरों ने खंगाला घर, नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले में शनिवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों का माल उड़ा लिया। चोर घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार बीमार सास को देखने बनारस गया हुआ था।

Thieves cleaned the house of a family that had gone to a wedding ceremony  in Prayagraj: broke the lock and stole gold and silver jewelery along with  two lakh rupees in cash |

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश शर्मा पुत्र माधव लाल शर्मा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार शाम वे अपनी पत्नी के साथ कछवा, बनारस स्थित ससुराल में बीमार सास को देखने गए थे। बच्चे पास ही छोटे भाई अवधेश शर्मा के घर पर थे। रविवार सुबह अवधेश ने देखा कि बड़े भाई के मकान का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और बक्से टूटे हुए थे और नकदी-आभूषण गायब थे।

घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अखिलेश शर्मा ने बताया कि चोर उनके घर से 50 हजार रुपये नगद, सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, गले के जेवर और चांदी के बर्तन ले गए हैं।

CCTV में दिखे संदिग्ध

चोरी के बाद पुलिस जांच-पड़ताल करके लौट गई, लेकिन परिजन और मोहल्लेवाले खुद सीसीटीवी फुटेज खंगालते रहे। फुटेज में देर रात एक बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। एक युवक को गली से सामान लेकर भागते हुए भी देखा गया। हालांकि, बाइक की नंबर प्लेट रोशनी के कारण स्पष्ट नहीं हो सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त सही तरीके से होती तो इतनी बड़ी चोरी नहीं हो पाती। अब परिजन और मोहल्लेवाले पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई