Balaghat News: पत्नी के बार-बार गर्भपात होने के पीछे पिता के जादू टोने का शक, अंधविश्वास में बेटे ने घोंटा गला

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 67 वर्षीय बंशीलाल टोंडरे की हत्या उनके ही बेटे कैलाश ने कर दी। आरोपी को शक था कि उसके पिता जादू-टोना करते हैं, जिसके कारण उसकी पत्नी को गर्भपात हो रहा है और वह लगातार बीमार रहती है।

one year after marriage husband strangled his wife to death in basti यूपी  में पति ने गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा, एक साल पहले ही हुई थी दोनों  की

झूठी कहानी बनाई थी
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद कैलाश ने पड़ोसियों और परिजनों को यह कहकर गुमराह किया कि उसके पिता की मौत गिरने से हुई है। लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई गई।

पोस्टमार्टम ने खोला राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ लिखा था कि मौत गला घोंटने और चोट से हुई है। इसके बाद पुलिस ने कैलाश से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।

अंधविश्वास बना खून की वजह
कैलाश ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन महीनों में उसकी पत्नी के दो बार गर्भपात हो चुके थे और वह लगातार बीमार रहती थी। घर में अजीब घटनाओं से परेशान होकर उसने पिता पर जादू-टोना करने का शक कर लिया। घटना वाले दिन जब अचानक घर की गाय के बछड़े के गले से खून बहने लगा तो उसने इसे अपशकुन मान लिया और गुस्से में आकर गमछे से पिता का गला घोंट दिया।

पुलिस कार्रवाई
किरनापुर थाना प्रभारी अशोक नानामा ने बताया कि वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj