Bihar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस मौके पर पहुंची

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

सासाराम (रोहतास): जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहलेजा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी 20 वर्षीय माला कुमार के रूप में हुई है।

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |  Maharajganj news dead body of a youth found near railway track murder  suspected | Dynamite News Hindi

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के फूफा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि माला कुमार का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को ट्रैक के पास फेंक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, माला कुमार कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही डेहरी मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इलाके में फैली सनसनी

युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj