Rohtak News: चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकराई, छात्रा की मौत

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Uncontrolled car accident collided tree in Rohtak haryana, two youths died  3 seriously injured | रोहतक में बेकाबू कार पेड़ से टकराई: दो युवकों की मौत,  3 गंभीर रूप से घायल, संतुलन

रोहतक। गांव जसिया के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कार चालक गिझी गांव निवासी उदय को झपकी आने से गाड़ी नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार आसन निवासी बीए की छात्रा राखी की माैके पर ही माैत हो गई। कार चला रहे उदय व ताजा माजरा निवासी शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल कराया गया है।

हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पहुंची। बुधवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को दिया जाएगा। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आसन निवासी राखी, गिझी निवासी उदय व ताजा माजरा निवासी शिवम रोहतक में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

पीजी में रहते हैं कमरा लेकर
आसन निवासी राखी, गिझी निवासी उदय व ताजा माजरा निवासी शिवम तीनों पावर हाउस चौक स्थित अलग-अलग पीजी में रहते हैं। तीनों जिले के एक निजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। मंगलवार को तीनों निजी काम से गोहाना जा रहे थे कि रास्ते में गांव जसिया के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई