Shahdol News: स्कूल में टीसी देने के बदले मांगी गई रिश्वत, छात्र ने , कार्रवाई की मांग

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

इंदौर में अब तक की सबसे बड़ी रिश्वत डिमांड, पिता की जमीन के फौती नामांतरण  पर बेटे से 50 लाख रुपए मांगे गए – TV INDIA LIVE

शहडोल जिले के जैतपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) के लिए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। छात्र अनुज सिंह द्वारा बनाए गए एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्य ने टीसी जारी करने के बदले तीन हजार रुपये मांगे। वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामले ने तूल पकड़ लिया है।

जैतपुर निवासी अनुज सिंह बारगाही ने बताया कि वह कुछ साल पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  का छात्र रह चुका है। हाल ही में जब वह प्राचार्य बृज किशोर पैकरा के पास टीसी लेने गया, तो उससे तीन हजार रुपये मांगे गए। अनुज ने कहा, “मुझे यह बहुत अन्यायपूर्ण लगा। मैंने स्कूल के बाहर से एक वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्कूल के छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है।

वहीं, इन आरोपों को प्राचार्य बृज किशोर पैकरा ने निराधार बताया। उन्होंने कहा, “हमने छात्र को टीसी दे दी है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है जैसा कहा जा रहा है। यह केवल गलतफहमी या किसी की साजिश हो सकती है। विद्यालय में सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से चलती हैं, रिश्वतखोरी की कोई अनुमति नहीं है। स्थानीय निवासी और समाजसेवी मयंक ने कहा, “यह बहुत दुखद है कि ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। शिक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई