सार
Twinkle Khanna On Akshay Birthday: पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाई है। ट्विंकल ने एक फनी तस्वीर शेयर की है।

विस्तार
इस बार अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को अपना जन्मदिन बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने फैंस के साथ मनाया। उनके जन्मदिन के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब अक्षय की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक दिन बाद अक्षय के जन्मदिन के जश्न की झलक दिखाते हुए अक्षय के साथ एक फनी तस्वीर साझा की है।
ट्विंकल ने शेयर की फनी तस्वीर
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर आज एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अक्षय और ट्विंकल जोकर लिखे हुए ताश के पत्ते के कट आउट में खड़े होकर फोटो खिंचा रहे हैं। तस्वीर में ट्विंकल जोकर वाली नकली नाक भी लगाए हुए हैं। जबकि अक्षय एक अजीबोगरीब ब्लैक चश्मा लगाए हुए हैं और उस पर ताश भी बने हुए हैं।




