झज्जर। गांव अमादल शाहपुर में एक किसान ने धान की फसल बारिश में डूबकर खराब हो जाने के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव अमादल शाहपुर निवासी करीब 40 वर्षीय किसान सुधीर धान की फसल डूबने के चलते परेशान था और घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुधीर की एक 10 वर्षीय बेटी व एक पांच वर्षीय बेटा है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।