
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती और उनकी बेटी को पीटने के मामले में पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान गांव अत्तूनगला निवासी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को दंपती और उसकी बेटी के साथ अधिवक्ता ने अपने साथियों की मदद से मारपीट कर धमकी दी थी। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गश्त के दौरान आरोपी अधिवक्ता राकेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हाथ लगी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग -अलग गंभीर धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।