MPESB: मध्यप्रदेश में निकलीं ग्रुप-2 की ढेरों नौकरियां, ग्रेजुएट अभ्यर्थी करें आवेदन; 300+ पदों पर होगी भर्ती|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

MPESB Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 के लिए 300 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। लिखित परीक्षा अक्तूबर में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

MPESB announces Group 2 Sub Group 3 recruitment 2025 for 339 posts; exam scheduled for October 28

विस्तार

MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 339 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए समय 9 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक रहेगा।

इस दिन होगी परीक्षा

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। रिपोर्टिंग समय क्रमशः 7:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे है।

स्नातक अभ्यर्थी करें आवेदन

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन आवेदन के समय जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद इसे ध्यान से चेक करें और शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई