WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, यहां देखें विवरण|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। रजिस्ट्रेशन अब 11 सितंबर तक होगा।

WB NEET UG Counselling 2025: Revised Schedule for Round 2 Released, Check Full Details Here

विस्तार

WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने नीट यूजी 2025 राउंड 2 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 29 अगस्त तय की गई थी। रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख भी 11 सितंबर ही है।

वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट की तारीखें

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का कॉलेज और टाइम स्लॉट के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 8 से 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इसके बाद, आवंटित कॉलेज स्तर पर सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ सीट सरेंडर की प्रक्रिया 13 और 15 सितंबर को आयोजित होगी। इसके पश्चात मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को 15 से 17 सितंबर तक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग करनी होगी। वहीं, अंतिम सीट अलॉटमेंट लिस्ट 22 सितंबर की शाम 4 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

प्रक्रिया निर्धारित तिथि
कॉलेज और टाइम स्लॉट वेरिफिकेशन 8 से 12 सितंबर 2025
आवंटित कॉलेज स्तर पर सीट सरेंडर (ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ) 13 और 15 सितंबर 2025
मेरिट लिस्ट जारी 15 सितंबर 2025
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 15 से 17 सितंबर 2025
फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी 22 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे के बाद)

 

नीट यूजी काउंसलिंग 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • NEET 2025 एडमिट कार्ड
  • NEET 2025 स्कोरकार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

WB NEET UG Counselling 2025: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • WBMCC की आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर WB NEET UG Counselling 2025 Round 2 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर आवश्यक रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें।
  • आवेदन फॉर्म पूरा करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट कर पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए हार्ड कॉपी रखें।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई