Kangra News: सड़क पर बैल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

रैत (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात गगल एयरपोर्ट के मुख्य गेट के सामने हुए सड़क हादसे में शाहपुर के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बाइक और बैल की टक्कर से हुआ।

मृतकों की पहचान अक्षय कुमार (29) पुत्र चुनी लाल निवासी भटेच्छ और पवन कुमार (36) पुत्र रमेश कुमार निवासी टुंडू शाहपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गगल की ओर जा रहे थे कि अचानक सड़क पर आए बैल से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गगल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हिमाचल: तेज रफ्तार ने बुझा दिए दो घरों के चिराग, बेसहारा बैल से टकराई बाइक

पहले भी उठ चुका है मुद्दा

स्थानीय लोग लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं की समस्या को उठा रहे हैं। 25 अगस्त को अमर उजाला के “मेरी आवाज सुनो” कॉलम में भी एक पाठक ने चेताया था कि रात के समय सड़क पर झुंडों में खड़े आवारा पशु कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। दुर्भाग्य से प्रशासन ने तब कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अब इस लापरवाही की कीमत दो युवकों को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj