
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि अगर जिले में मौसम खराब रहता है तो मंगलवार को भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बारिश से जिले में 96 करोड़ का नुकसान दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि घरों में सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 50 पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं। लोक निर्माण विभाग की करीब 20 सड़कें बंद हैं। बिजली के पोल भी बंद हुए है। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। फोरलेन खोलने के लिए भी एनएचएआई को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि नदी नालों से दूर रहें और कोई परेशानी होने पर डीडीएमए से संपर्क करें।