Gujarat: गाजा पीड़ित बन मस्जिदों से जबरन वसूली करने वाले सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर में सक्रिय एक विदेशी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को गाजा पीड़ित बताकर मस्जिदों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य, सीरिया निवासी अली मेघात अलजहर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, वह पर्यटक वीजा पर भारत आया था और लोगों से उगाहे गए पैसों का इस्तेमाल विलासिता भरी जिंदगी जीने में कर रहा था।गाजा पीड़ित हूं, पैसा दो- गुजरात में सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़, ऐशो आराम के  लिए कर रहे थे मस्जिद से जबरन वसूली | Times Now Navbharatक्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, अली की गिरफ्तारी के बाद उसके तीन साथी फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक वसूले गए पैसों का इस्तेमाल किन गतिविधियों में हुआ।

पुलिस ने अली मेघात अलजहर को हिरासत में लेने के साथ उसे ब्लैकलिस्ट करने और देश से निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।